यूपीएससी (UPSC) परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे मान्यताप्राप्त परीक्षाओं में से एक है और इसे उत्तीर्ण करना एक बड़ा सपना होता है। यह परीक्षा बहुत मुश्किल होती है और इसे तैयारी करने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रेरणादायक उद्धरण (motivational quotes) एक महत्वपूर्ण साधन हो सकते हैं। ये उद्धरण आपकी मनोदशा को मजबूत करने, आपके अभियान को आगे बढ़ाने और सफलता की ओर आपको प्रेरित करने में मदद कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपके साथ कुछ प्रमुख यूपीएससी परीक्षा के प्रेरणादायक उद्धरण साझा करने जा रहे हैं। ये उद्धरण आपको योग्यता, मेहनत, धैर्य और समर्पण की महत्वपूर्णता को समझने में मदद करेंगे। इन्हें पढ़ने से पहले, अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें और इसे प्राप्त करने के लिए आपकी दृष्टि को मजबूत रखें।
UPSC Motivational Quotes in Hindi
"आपकी इजाजत के बिना कोई आपका समय बर्बाद नहीं कर सकता। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें।"
"IAS तो एक रात में ही हो सकते हो, लेकिन उसके लिए पहले कुछ रातों को दिन करना पड़ता है।"
"जब भी तुम्हारा हौसला आसमान तक जाएगा, याद रखना कोई न कोई पंख काटने जरूर आएगा।"
"दूसरे लोग क्या सोचते हैं। यह सोचकर, वह करना कभी ना छोड़ें, जो करना आपको बेहद पसंद है।"
"अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।"
"सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होता है सफलता हमेशा प्रयासों से ही हासिल होती है।"
"हमारा डर ही हमारे फेल होने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए डर से डटकर लड़ें।"
"अगर आप सही मार्ग पर चल रहे हैं तो फ़िक्र मत करिये मंजिल मिलना बिलकुल तय है।"
"कमजोर तब रुकतें हैं जब वे थक जातें हैं। और विजेता तब रुकतें हैं जब वह जीत जातें हैं।"
"आप आज क्या कर रहे हो, उसी पर आपका भविष्य निर्भर करता है।"
"जीतने से पहले जीत और हार से पहले हार कभी नहीं माननी चाहिए।"
"वक्त आपका है चाहो तो सोना बना लो और चाहो तो सोने में गुजार दो।"
"महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।"
"छोटा लक्ष्य अपराध है, महान लक्ष्य होना चाहिए।"
"सफलता का एक ही तरीका है निरंतर सीखते रहना।"
"जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।"
"मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।"
"महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।"
"संघर्ष और धैर्य के साथ ही आप UPSC हासिल कर सकते हैं।"
"परिश्रम सौभाग्य की जननी है।"
"आपका लक्ष्य आपके मेहनत करने के तरीके से पता चलता है।"
"इतिहास लिखने के लिए कलम नहीं, हौसलों की जरुरत होती है।"
"रत्न बिना रगड़े कभी नहीं चमकते। वैसे ही आदमी का व्यक्तित्व बिना संघर्ष नहीं निखरता।"
"कभी हार मत मानो क्या पता आपकी अगली कोशिश ही आपको कामयाबी की ओर ले जाएं।"
"आप सफलता को पाने के सपने मत देखिये, बल्कि उनको पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए।"
"UPSC को एक ऐसे लक्ष्य के रूप में निर्धारित करें जो आपको सुबह बिस्तर से उठने पर मजबूर कर दे।"
"सिर्फ सोच का ही फर्क होता है। वरना समस्याएं आपको कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाने आती है।"
"त्याग के बिना कुछ भी पाना संभव नहीं क्योंकि एक सांस लेने के लिए भी पहली सांस छोड़नी पड़ती है।"
"सफलता पहले से की गयी तैयारी पर निर्भर है और बिना ऐसी तैयारी के असफलता निश्चित है।"
" यह बात कोई मायने नहीं रखती कि आप कितना धीमे चल रहे हैं, जब तक कि आप रुकें नहीं।"
"विकल्प मिलेंगे बहुत मार्ग भटकाने के लिए। संकल्प एक ही काफ़ी है मंज़िल तक जाने के लिए।"
" सफल वही होता है जो अपनी कमजोरियों को ताकत बनाकर खड़ा होता है। "
"बुरा समय एक ऐसी तिजोरी होती है जहां से कामयाबी के हथियार मिलते है।"
"सफलता उन्हीं को मिलती है जो सफलता के प्रति सचेत होकर कार्य करते हैं।"
"जिसने भी खुद को खर्च किया है दुनिया ने उसी को Google पर search किया है।"
"जीतने का मज़ा तब आता है जब सभी लोग आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।"
"दुनिया में एक ही इंसान आपकी तकदीर को बदल सकता है और वो हैं आप खुद।"
"याद रख लो, खुद के सिवा आपको कोई सफलता नहीं दिला सकता।"
"तुम्हारे IAS बनने के लिए समय सीमित है, इसलिए समय व्यर्थ मत करो।"
"अपने शत्रुओं को अपनी सफलता से मारो और अपनी मुस्कुराहट से दफना दो।"
"लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता मत करो, आपको IAS बनना है इस पर विश्वास करो।"
"अपनी क्षमता के बल पर दुनिया को बताओ कि आप कौन हो ? तभी दुनिया आपको पहचान सकेगी।"
"लगातार बीते समय के बारे में सोच-सोचकर अक्सर हम लोग अपना आने वाला भविष्य बिगाड़ बैठते हैं।"
आशा है आपको हमारी यह UPSC Motivational Quotes in Hindi पसंद आई होगी. हमें कमेन्ट कर जरुर बताए. आपक एक कमेंट्स से हमें और हिम्मत से काम करने का मोटिवेशन मिलता है. हमें आशा हे आप हमारी हिम्मत बढ़ाएंगे.